फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Political betal i magraura block

मंगरौरा पर ‘सत्ता संग्राम’

Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Political betal i magraura block
एसपी काो ज्ञापन साौंपते - फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़। बेलखरनाथधाम ब्लाक में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद मंगरौरा में तख्ता पलट को लेकर सत्ता संग्राम शुरू हो गया है। सियासी उठापटक के बीच भाजपाई और अपना दल (एस) कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। शनिवार को मंगरौरा ब्लाक प्रमुख के पति पर लूट का केस दर्ज होने के बाद जिले की सियासत गरमा गई। मुकदमे से आक्रोशित ब्लाक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों ने रविवार को पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह मुर्दाबाद और सदर विधायक जिंदाबाद के नारे लगाए। मुकदमे को स्पंज करने की मांग को लेकर अद नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। उधर, जिले में अद के दोनों विधायक भी ब्लाक प्रमुख के समर्थन में उतर आए हैं। दोनों विधायकों ने रविवार को प्रमुख के साथ एसपी से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंगरौरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को पट्टी कोतवाली में कंसापट्टी के रहने वाले रामप्रताप ने ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप वर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ लूट व हमले के साथ ही फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को लोग मंगरौरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी से जोड़कर देख रहे थे। खास बात यह थी कि शनिवार को बैंक बंद था। ऐसे में राम प्रताप किस बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। उसने तहरीर में कहा है कि वह सहकारी बैंक पट्टी में रुपये जमा करने के लिए जा रहा था। पति पर दर्ज मुकदमे को लेकर रविवार को ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा मंगरौरा के बीडीसी सदस्यों के साथ अपना दल एस गुट के जिलाध्यक्ष से मिलीं और घटनाक्रम से अवगत कराया। इस मामले को लेकर अद जिलाध्यक्ष, डीपी इंसान, पूनम इंसान समेत बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। सभी पट्टी कोतवाली में दर्ज मुकदमे को स्पंज करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद सदर विधायक संगमलाल गुप्ता और विश्वनाथगंज विधायक भी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों विधायकों के साथ ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा व अन्य सदस्यों ने एसपी से मुलाकात की। ब्लाक प्रमुखपति के खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत ठहराते हुए जांच कराकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी आवास पर नारेबाजी होती देख प्रभारी नगर कोतवाल दलबल के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी से मिलने के बाद सभी लौट गए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पर साजिश और उनके भतीजे पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने मामले को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक के समर्थन, कैबिनेट मंत्री के विरोध में नारेबाजी
पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर सदर विधायक के समर्थन और कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के विरोध में हो रही नारेबाजी से बेल्हा का सियासी माहौल गरमा उठा। एसपी आवास पर जमा ब्लाक प्रमुख समर्थक और बीडीसी सदस्य सदर विधायक जिंदाबाद और कैबिनेट मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। बतादें कि प्रदेश की यूपी सरकार के सहयोगी अद एस के जिले से दो विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed