फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polio dose would not goted the child due to corona

5 लाख बच्चों को नही मिल सका पोलियो का खुराक

Thu, 24 Sep 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Polio dose would not goted the child due to corona
कोरोना के चलते प्रदेश सरकार ने पोलियो अभियान पर रोक लगा दी है। इससे जिले के पांच लाख 75 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं दी जा सकेगी।
विज्ञापन

शासन ने पहले 20 सितंबर से पोलियो अभियान चलाने का निर्देश दिया था। सीएमओ को पत्र भेजकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने के लिए कहा था। बाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने अभियान पर रोक लगा दी।

इससे जिले के 5 लाख 75 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप नहीं पिलाया जा सकेगा। इनमें एक लाख 20 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी बार पोलियो की खुराक पिलाई जानी थी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सीपी शर्मा ने बताया कि शासन ने पूर्णतया रोक नहीं लगाई है। कोरोना काल के चलते अग्रिम आदेश तक अभियान चलाने पर रोक लगाई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। दो-चार माह तक पोलियो ड्राप न पिलाए जाने से बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed