{"_id":"5e03bfe38ebc3e87e4330c30","slug":"policemen-will-get-high-tehnology-arms-pratapgarh-news-ald263962696","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पुरानी थ्री नाट थ्री राइफल। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी राइफल शस्त्रागार में कराई जा रही जमा
जल्द मिलेंगीं 100 इंसास राइफल, 120 कार्बाइन और 150 पिस्टल
प्रतापगढ़। जिले में अपराधियों से मुकाबला करने के दौरान पुलिसकर्मियों के असलहे जवाब दे जाते रहे हैं। पुरानी राइफल से कई बार फायर नहीं होता था। मौके पर असलहों के फेल होने से पुलिसकर्मियों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। बदमाशों से लोहा लेने के लिए अब पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक असलहा मिलेंगे। पुरानी थ्री नाट थ्री राइफल जमा कराई जा रही है। जैसेजैसे अत्याधुनिक असलहे मिल रहे हैं, वैसे-वैसे पुलिस लाइन के शस्त्रागार में भारी भरकम राइफलें जमा कराई जा रही हैं।
अभी तक पुलिस विभाग में पुराने जमाने की थ्री नाट थ्री राइफल पुलिसकर्मी प्रयोग करते चले आ रहे हैं। भारी भरकम राइफलें देखभाल के अभाव में जरूरत पड़ने पर धोखा दे जाती रहीं। पुलिसकर्मी भी इस असलहे को नापसंद करते हुए इंसास राइफल को अधिक पसंद कर रहे हैं। जिले के बीस थानों में असलहा बदलने की कवायद चल रही है। पहले चरण में अफसरों के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों के पास एके 47 हथियार दिया गया। पुलिस अधीक्षक की डिमांड पर शासन से पुलिस विभाग को जल्द ही 100 इंसास, 120 कार्बाइन व 150 पिस्टल की खेप भेजी गई है।
असलहे सीतापुर से जल्द ही प्रतापगढ़ आ जाएंगे। जिसके बाद जरूरत के हिसाब से सभी पुलिसकर्मियों को हल्की इंसास राइफलें व दूसरे हथियार उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी बदमाशों को मुकाबला कर सकें। सीओ लाइन आलोक सिंह ने बताया कि चूंकि इंसास राइफलें हल्की होती हैं और उसे आसानी से लेकर पुलिसकर्मी बदमाशों के पीछे दौड़ भी सकते हैं। बदमाशों से मुकाबला करते समय कोई चूक न हो। इसलिए आधुनिक असलहों की मांग शासन से की गई थी। जल्द ही असलहे मिलने वाले हैं। जैसे-जैसे असलहा मिलेंगे। वैसे-वैसे पुरानी राइफलों को जमा कराया जाता रहेगा।