फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Policemen retreated after seeing firing

फायरिंग होती देख पीछे हट गए पुलिसकर्मी

Mon, 13 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Policemen retreated after seeing firing
भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
भुपियामऊ चौराहे पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। अचानक शोरशराबा सुनकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी उस ओर दौड़े। तभी फायरिंग होने लगी। जिसके बाद सभी पीछे हट गए। बवाल कर रहे लोगों ने होटल संचालक के ऊपर पिस्टल तान दी। जिसके बाद लोगों ने आपा खो दिया और हमलावरों को दौड़ाकर पीटा। हमलावर गलियों व खेतों के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन

भुपियामऊ चौराहे पर दिन रात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। रविवार दोपहर अचानक विजय सिंह के होटल से शोरशराबा होने लगा। यह देख चौराहे पर मौजूद सिपाही उस ओर दौड़े। तभी फायरिंग होने लगी। जिसके बाद पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इस दौरान हमलावरों ने होटल संचालक को पिस्टल सटा दिया। जिसके बाद लोगों ने आपा खो दिया। आसपास के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

जो सामने मिला उसे जमकर पीटा। हमलावर जान बचाने के लिए खेतों व गलियों से भागे। तब जाकर पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों के साथ हमलावरों की तलाश करने लगे। पार्षद व उनके साथियों को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। बाद में पार्षद मुन्ना शुक्ला, आनंद यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी कला का पुरवा महाराजगंज जनपद आजमगढ़, विपुल यादव पुत्र विजय यादव निवासी रोहियावां दोस्तपुर सुल्तानपुर और अमन सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी कलबलकापुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी व दूसरे पक्ष के चार लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद मुन्ना शुक्ला का कहना है कि लग्जरी कार से आए लोगों ने जबरन उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला किया और फायरिंग की। जबकि पुलिस हिरासत में लिए गए भाष्कर यादव का कहना है कि सोरांव में पार्षद समेत अन्य लोगों ने उसके भाई चंदन यादव के साथ मारपीट कर धमकी दी थी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही छानबीन
भुपियामऊ चौराहे पर स्थित होटल में हुआ घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। हालात सामान्य होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। चौराहे पर हुए बवाल में कई लोगों की जान जा सकती थी, यदि आसपास के लोगों ने हमलावरों को न दौड़ाया न होता।
देल्हूपुर के करीब बस से हमलावरों को दबोचा
भुपियामऊ में मारपीट व फायरिंग करने के बाद हमलावर खेतों से होकर भागे। तेलियरगंज राजगढ़ के करीब सरसों की फसल में छिपे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच एक हमलावर ने पहले बस रुकवाई। बाद में खेत में छिपे उसके साथी भी आ गए। इस बात की भनक लगने पर पुलिस ने देल्हूपुर के पास बस रुकवाकर चार हमलावरों को दबोच लिया।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं पकड़े गए युवक, दरोगा का बेटा भी शामिल
पार्षद मुन्ना शुक्ला के साथ पड़ोस में रहने वाले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र भी थे। पुलिस हिरासत में लिए गए आनंद, विपुल यादव और अमन सिंह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। जबकि भाष्कर यादव पक्ष से पकड़े गए चार लोगों में सुलतानपुर जनपद में तैनात दरोगा का बेटा भी शामिल है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

इनोवा कार के लेनदेन को लेकर छिड़ी है रार
जनपद प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के खरगापुर निवासी चंदन यादव की मिठाई की दुकान है। वह पुरानी कारों को खरीदकर बेचने का काम भी करता है। चंदन के घायल भाई भाष्कर यादव ने बताया कि उन लोगों ने कुछ दिनों पहले 50 हजार रुपये देकर शिवकुटी के रहने वाले राहुल जायसवाल से इनोवा कार खरीदी थी। बाकी के पौने पांच लाख रुपये दो माह के भीतर देने थे। कार पुनीत के नाम से है। जिसे लेकर कई दिनों से रार छिड़ी हुई थी। चंदन व पुनीत पक्ष के लोगों के बीच पंचायत भी हो चुकी है। पार्षद मुन्ना शुक्ला का कहना है कि उनका चंदन से कोई लेना देना नहीं है। जबकि बताया जा रहा है कि पुनीत मुन्ना शुक्ला का करीबी है। उन लोगों को प्रतापगढ़ की ओर आते देख चंदन ने अपने साथियों के साथ भुपियामऊ पहुंचकर हमला कर दिया।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के दौरान टूटा गाड़ी का शीशा।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के दौरान टूटा गाड़ी का शीशा।- फोटो : PRATAPGARH

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के आरोप में पुलिस द्वारा धरे गये लोग।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के आरोप में पुलिस द्वारा धरे गये लोग।- फोटो : PRATAPGARH

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के बाद कोतवाली आये पार्षद।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के बाद कोतवाली आये पार्षद।- फोटो : PRATAPGARH

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग में घायल कोतवाली में पड़ा युवक।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग में घायल कोतवाली में पड़ा युवक।- फोटो : PRATAPGARH

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग करने के आरोप में धराया घायल युवक।

भुपियामऊ चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट फायरिंग करने के आरोप में धराया घायल युवक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed