फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Policemen hesitant in taking effective steps against gangsters

Pratapgarh News: गैंगस्टर के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने से हिचक रहे पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Policemen hesitant in taking effective steps against gangsters
जिले के पांच गैंगस्टर माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने से जिम्मेदार हिचक रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर एडीजी अभियोजन ने नाराजगी जाहिर की है। इसमे सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके भाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव भी शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अब प्रभावी कार्रवाई की कवायद तेज की जा चुकी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन दिपेश जुनेजा ने अपर मुख्य सचिव गृह को जनपद के गैंगस्टर के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया है। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा अभ्यस्त माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। एडीजी की सूची में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, उनके भाई गुलशन यादव, हथिगवां के शराब माफिया संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संग्रामगढ़ के अनूप सिंह नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी प्रदीप सिंह उर्फ डब्बू सिंह के खिलाफ लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार व अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed