{"_id":"6703ccda8f0f8869890dfb37","slug":"policemen-created-ruckus-at-durga-puja-pandal-heated-argument-with-villagers-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : दुर्गा पूजा पंडाल पर सिपाहियों ने किया हंगामा, ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : दुर्गा पूजा पंडाल पर सिपाहियों ने किया हंगामा, ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक
Mon, 07 Oct 2024 06:19 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:19 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब मंगाने से मना करने पर वह पुलिसिया रौब झाड़ने लगे और वहां मौजूद ग्रामीणों और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों ने थाने में और पुलिस चौकी में भी फोन से शिकायत की लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर के ग्रामीणों ने थाने के दो सिपाहियों और एक दरोगा पर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर हंगामा करने और दुर्गा पूजा बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी प्रयागराज, डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारियों को भेजा है। आरोप लगाया कि रात में दो सिपाही और एक दरोगा सादे वेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर पहुंचे और दारू मंगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
शराब मंगाने से मना करने पर वह पुलिसिया रौब झाड़ने लगे और वहां मौजूद ग्रामीणों और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों ने थाने में और पुलिस चौकी में भी फोन से शिकायत की लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पत्र पद चंदा देवी, सुजीता, शशिकला, सुमन देवी, कमला देवी, चंपा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन