फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police will be guarded every step of the way in civic elections

Pratapgarh News: निकाय चुनाव में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
सार

बेल्हा में निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के दिन चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की निगरानी रहेगी। यदि किसी ने कुछ गलत करने की सोची तो उनके आसपास पुलिस की लाठी फटकती दिखेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
Police will be guarded every step of the way in civic elections
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत सुवंसा में बनाया गया पिंक बूथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेल्हा में निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के दिन चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की निगरानी रहेगी। यदि किसी ने कुछ गलत करने की सोची तो उनके आसपास पुलिस की लाठी फटकती दिखेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात से शाम शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। चार हजार से अधिक पुलिस, बीएसएफ और पीएसीकर्मियों को लगाया जाएगा। अति संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के साथ पीएसी और बीएसएफ के जवान रहेंगे। शहर और देहात में कानून व्यवस्था संभालने के लिए तीन कंपनी बीएसएफ मुस्तैद की गई है। एक नगर पालिका और 18 नगर पंचायतों के संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा का प्रबंध किया गया है।

केंद्रों के गेट पर पुलिसकर्मी रहेंगे। करीब दस की संख्या में मतदान के प्रवेश स्थल पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मी मतदान केंद्र के आसपास लगातार चक्कर लगाते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले में 506 बूथ हैं। इनमें 220 संवेदनशील हैं। इन पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। कानून व्यवस्था की स्थिति में बीएसएफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में नियुक्त कर्मचारी
हेड कांस्टेबल 410
निरीक्षक-दरोगा 325
होमगार्ड -1573
3 सेक्शन पीएसी
3 कंपनी बीएसएफ

नगर पंचायतों में 10 स्पेशल क्यूआरटी और दो-दो स्पेशल बूथ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed