फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police went to remove illegal possession - stone pelted on the administration team

प्रतापगढ़ : अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव, गोशाला में लगाई आग

Fri, 04 Nov 2022 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 07:21 PM IST
सार

बेलसंडी गांव में शुभम यादव की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन की टीम  अवैध कब्जा हटाने के लिए गई थी। इसका गांव की महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद महिलाओं ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Police went to remove illegal possession - stone pelted on the administration team
Pratapgarh News : पुलिस टीम पर पथराव के बाद गोशाला में लगाई गई आग। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

प्रतापगढ़ में पट्टी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं छत पर चढ़ कर पुलिस पर पथराव करने लगीं। इससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। महिलाओं ने गोशाला में भी आग लगा दी। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन



बेलसंडी गांव में शुभम यादव की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन की टीम  अवैध कब्जा हटाने के लिए गई थी। इसका गांव की महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद महिलाओं ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि लेखपाल और दरोगा ने भागकर अपनी जान बचाई। आक्रोशित महिलाओं ने गोशाला को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed