फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police warns criminal - if he does not surrender till April 10, he will run a bulldozer at home

प्रतापगढ़ : पुलिस ने अपराधी को दी चेतावनी - दस अप्रैल तक सरेंडर नहीं किया तो घर पर चला देंगे बुलडोजर

Fri, 01 Apr 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 09:34 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूूझी गांव निवासी इश्तियाक के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का मुकदमा लिखा गया था। पुलिस के कई बार दबिश देने के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Police warns criminal - if he does not surrender till April 10, he will run a bulldozer at home
बुलडोजर। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

जनता के साथ ही ही पुलिस पर भी बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बुलडोजर का भय दिखा रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर के खौफ का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ के कंधई में देखने को मिला। वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे बदमाश को पकड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है।

विज्ञापन

 

 

डकैती की योजना बनाने के मुख्य आरोपी को कंधई पुलिस कई साल से खोज नहीं है, मगर वह हाथ नहीं लग रहा। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी न होने से परेशान पुलिस ने परिजनों को चेताया है कि दस अप्रैल तक सरेंडर न करने पर घर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। 

विज्ञापन




कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूूझी गांव निवासी इश्तियाक के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का मुकदमा लिखा गया था। पुलिस के कई बार दबिश देने के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ है। वारंट मिलने के बाद बौखलाई पुलिस ने आरोपी के परिजनों को चेतावनी दी है कि 10 अप्रैल तक इश्तियाक  के कोर्ट में या  फिर  थाने में  हाजिर नहीं होने पर उसका घर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर बुलडोजर चलने के भय से आरोपी ने किया था सरेंडर
प्रतापगढ़ में अपराधी को बुलडोजर का भय दिखाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी 21 मार्च को प्रतापगढ़ पुलिस ने घर के सामने बुलडोजर खड़ा कर रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने घर पर बुलडोजर चलने के भय से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed