{"_id":"677c208314da598e05097768","slug":"police-shoot-in-leg-in-encounter-with-gangster-accused-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-131679-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गैंगस्टर आरोपी से मुठभेड़ पुलिस ने पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गैंगस्टर आरोपी से मुठभेड़ पुलिस ने पैर में मारी गोली
विज्ञापन
रविवार की रात धीमी गांव में अंडरपास के पास बदमाशों की हथिगवां पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टर के पैर में गोली लगी। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया।
हथिगवां पुलिस ने इसी साल गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे चोरी, लूट व छिनैती करने वाले बदमाशों के गैंग को शामिल किया गया था। पुलिस को खबर मिली कि बहरिया अंडरपास धीमी गांव के करीब कुछ बदमाश रुके हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस टीम लेकर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अखैबरपुर के दलापुर मजरा कांटी के रहने वाले गैंगस्टर व शातिर लुटेरे हिमांशु यादव के पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल हिमांशू यादव के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि पकड़े गए हिमांशू यादव पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट के लगभग सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।