फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police sent one lakh prize mafia Sudhakar Singh to jail

एक लाख के इनामी माफिया सुधाकर सिंह को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

कुंडा, हथिगवां के अलावा शराब की सरकारी दुकानों पर मिलावटी शराब बिकने के मामले में महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुलतानपुर निवासी शराब माफिया सुधाकर सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार को उसे एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन
Police sent one lakh prize mafia Sudhakar Singh to jail
जिला न्यायालय पेशी पर पुलिस हिरासत में पहुंचे शराब माफिया सुधाकर सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

शराब माफिया सुधाकर सिंह से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मंगलवार की रात पुलिस उसे लखनऊ से ले आई। उससे पुलिस अधीक्षक व स्वॉट टीम ने पूछताछ कर अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों व सरकारी ठेकों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


कुंडा, हथिगवां के अलावा शराब की सरकारी दुकानों पर मिलावटी शराब बिकने के मामले में महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुलतानपुर निवासी शराब माफिया सुधाकर सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार को उसे एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन


रात में ही उसे एएसपी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतापगढ़ ले आई। उससे पुलिस लाइन में लंबी पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के अलावा स्वॉट टीम ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed