{"_id":"660a9876b39a0b15a90235ac","slug":"police-sent-nephew-accused-of-murdering-uncle-to-jail-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-347338-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चाचा की हत्या के आरोपी भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चाचा की हत्या के आरोपी भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 01 Apr 2024 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर बाजार में नशा करने पर फटकार लगाने वाले चाचा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। परिजनों ने मृतक के शव को गांव में ही दफना दिया।
उदयपुर निवासी शिवकुमार शर्मा बृहस्पतिवार की रात दरवाजे पर सो रहे थे। इस बीच नशे में धुत होकर पहुंचे भतीजे रामकरन शर्मा को चाचा फटकार लगाने लगा। जिससे नाराज होकर भतीजे ने चाचा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे रामकरन को शनिवार को अठेहा चौराहे के समीप से गिरफ्तार करने का दावा किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव देर शाम घर पहुंचा। परिजन रोते बिलखते रात में ही गांव में शव को कब्र में दफनाया। उदयपुर एसओ राधेबाबू का कहना है कि हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।