फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police send vice-principal accused of student murder to jail

Pratapgarh News: छात्रा की खुदकुशी मामले के आरोपी उप प्रधानाचार्य को पुलिस ने भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police send vice-principal accused of student murder to jail
मानधाता के पितईपुर की छात्रा रिया प्रजापति की खुदकुशी के आरोपी उप प्रधानाचार्य बनवारीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दिल्ली से पिता के आने के बाद परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर निवासी कमलेश प्रजापति की बेटी रिया प्रजापति (16) गांव के ही कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार को परीक्षा देने भाई के साथ कॉलेज गई थी। जहां आठ सौ रुपये फीस बकाया होने के चलते स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर रिया घर पहुंची और फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार यादव, बड़े बाबू दीपक सरोज, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, एक शिक्षक और चपरासी धनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में भी ले लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटी के मौत की खबर सुनकर पिता कमलेश प्रजापति दिल्ली से भोर में घर पहुंचे। साढ़े सात बजे परिजन शव का अंतिम संस्कार करने घर से निकल पड़े। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानधाता थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि कॉलेज के उप प्रधानाचार्य बनवारीलाल यादव ने परीक्षा देते समय रिया से प्रश्न पत्र व कॉपी ले लिया था। फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया था। जो कक्षा में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख भी रहा है। ऐसे में तरौल के रहने वाले उप प्रधानाचार्य बनवारी लाल को रविवार को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य नामजद आरोपियों के साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। छात्रा की मौत के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।



पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के गोसेपुर में गत दिनों विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गोसेपुर निवासी आरोपी पति हरिनाथ को गाजी बाग तिराहे से पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed