{"_id":"666392403ea211747201f135","slug":"police-searches-in-womans-murder-case-pratapgarh-news-c-261-1-sald1003-112568-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला की हत्या मामले में पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे पैरोकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला की हत्या मामले में पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे पैरोकार
विज्ञापन
वैशकांटी गांव की संगीता की मौत दम घुटने से हुई थी। यह सच्चाई सामने आने के बाद ससुराल व मायके पक्ष के लोग हत्या की तहरीर देने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने ससुराल व मायके के लोगों को बुलाया, लेकिन तहरीर देने के मामले में वह खामोश रहे।
करारी कोतवाली के वैशकांटी गांव की संगीता की शादी कोखराज कोतवाली के बालकमऊ निवासी मंगलदास के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। सात साल पहले मंगलदास की मौत के बाद संगीता बच्चों के साथ अपने मायके में आकर रहने लगी। मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे संगीता का शव गड्ढे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से छिपाए रखी। दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो बुधवार शाम आई रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया।
हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संगीता के भाइयों से तहरीर मांगी तो वह मुकर गए। शुक्रवार को संगीता की जेठानी को भी तहरीर देने के लिए बुलाया गया। जेठानी ने भी कोई तहरीर नहीं दी। चर्चा रही कि दोनों परिवार तहरीर देने से इसलिए कतरा रहे हैं कि संगीता के बच्चों का भरण-पोषण कहीं उन्हीं को न करना पड़ जाए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। अब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते वक्त दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर विवेचना की जाएगी।