फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police registered a case of attempt to murder, CO said - accused innocent

प्रतापगढ़ : पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस, सीओ ने कहा-आरोपी निर्दोष

Tue, 23 Aug 2022 07:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के ओरी का पुरवा में रविवार की शाम संदिग्ध दशा में गोली लगने से सोनू गिरि घायल हो गया था। उसके परिजनों ने रंजिश में गोली मारे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर गांव के दीपक गिरि, धीरज गिरि व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Police registered a case of attempt to murder, CO said - accused innocent
Police registered a case of attempt to murder, CO said - accused innocent

विस्तार

युवक को संदिग्ध दशा में गोली लगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। उधर, सीओ ने तमंचे से गोली चलने का दावा करते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत से छोड़ने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के ओरी का पुरवा में रविवार की शाम संदिग्ध दशा में गोली लगने से सोनू गिरि घायल हो गया था। उसके परिजनों ने रंजिश में गोली मारे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर गांव के दीपक गिरि, धीरज गिरि व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

इधर, सीओ राममूरत सोनकर ने अपनी ही पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस को झूठा करार दिया है। सीओ ने बताया कि पिता की शिकायत पर भले ही केस दर्ज किया गया है, लेकिन जांच में आरोपियों को निर्दोष पाए जाने पर हिरासत से छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। तमंचे की टेस्टिंग के दौरान गोली चलने से सोनू गिरि घायल हुआ है। उसके साथ मौजूद दोनों युवकों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed