फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police Recruitment: 2540 candidates left the exam on the first day

पुलिस भर्ती: पहले दिन 2540 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 2540 candidates left the exam on the first day
पुलिस भर्ती आरक्षी परीक्षा शुक्रवार को जिले के 11 केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में पंजीकृत 4224 के सापेक्ष 2933 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1291 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 4224 के सापेक्ष 2975 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1249 अनुपस्थित रहे। पहले दिन 2540 परीथार्थियों ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा छोड़ी। डीएम व एसपी ने पुलिस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह आठ बजे से विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई थी। बायोमीट्रिक सत्यापन और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को पेन, पहचान प्रमाण पत्र व परीक्षा पहचान पत्र ले जाने की अनुमति दी गई थी। कोषागार से प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में अधिकृत वाहन से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। दोनों पालियों के प्रश्नपत्र कोषागार में सीसीटीवी की निगरानी में जमा कराए गए। सचल दल ने भी सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया। कहीं से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। वहीं परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी से परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूप से की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी ठहरने नहीं दिया। पुलिस कर्मियों के पहरे में पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

केपी कॉलेज में बायोमीट्रिक सत्यापन में हुई परेशानी
प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केपी इंटर कॉलेज में बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारी डिवाइस का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। 15 मिनट तक परीक्षार्थियों को इंतजार करना पड़ा। वरिष्ठ कर्मी के आने पर बायोमीट्रिक सत्यापन शुरू हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में प्रथम पाली में प्रयागराज के मऊआइमा से परीक्षा देने आई अर्चना देवी का महिला पुलिस कर्मियों ने जांच के दौरान मंगलसूत्र उतरवा दिया। जांच में भी किसी प्रकार का उपकरण नहीं मिला फिर भी पुलिसकर्मियों ने मंगलसूत्र नहीं पहनने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बाद भी खुली रहीं दुकानें
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी, कंप्यूटर व अन्य दुकानों को बंद रखने का आदेश डीएम संजीव रंजन ने दिया था। इसके बाद भी एमडीपीजी कॉलेज के पास प्रथम पाली में दुकानें खुली रहीं। दोपहर बाद पुलिसकर्मियों ने दुकानों को बंद कराया। वहीं जीआईसी की टूटी चहारदीवारी पर सुबह के समय पुलिसकर्मी तैनात रहे। परीक्षा के दौरान दोपहर 11:30 बजे पुलिसकर्मी यहां नदारद रहे। जबकि परीक्षा केंद्र के भीतर लोग जानवर लेकर जाते रहे। उन्हें रोकने वाले कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed