फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police reached the killers of advocate son, more than three miscreants were involved in the incident

अधिवक्ता पुत्र के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, घटना में तीन से अधिक शामिल थे बदमाश

Sat, 04 Sep 2021 05:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 05:10 PM IST
सार

कंधई में अधिवक्ता पुत्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि अभी तक कोई पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
Police reached the killers of advocate son, more than three miscreants were involved in the incident

विस्तार

कंधई में अधिवक्ता पुत्र की हत्या व पूर्व प्रमुख के बेटे को गोली मारने वालों तक पुलिस पहुंच गई है। घटना में तीन से अधिक बदमाश शामिल थे। हालांकि अभी वे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मगर हिरासत में लिए गए लोगों व सीडीआर से मिले अहम सुराग की छानबीन के बाद घटना का खुलासा करने के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। दूसरी ओर पूर्व प्रमुख के बेटे की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी अधिवक्ता रवींद्र का बेटा आकाश जायसवाल बाजार में ही किराने की दुकान खोल रखा था। वह बुधवार की शाम रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले पूर्व प्रमुख के बेटे प्रेमशंकर सरोज के साथ बुलेट से दीवानगंज पुलिस चौकी के करीब पेट्रोल भराने जा रही थी। चौकी से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। जिससे आकाश जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमशंकर सरोज की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर पुलिस से तकरार हुई।
विज्ञापन


मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घटना के खुलासे के लिए कंधई , स्वाट टीम संग छह टीमें गठित की। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया के अलावा सर्विलांस की टीम तथा स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस की टीमों ने पूर्व में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिसमे से दो लोगों को छोड़ने के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेमशंकर की जगह बदमाशों का आकाश निशाना बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी पता चला है कि घटना को अंजाम देने वालों की संख्या तीन से अधिक थी। हालांकि घटना के दिन से ही पुलिस वारदात प्रेम प्रसंग व रंजिश से जोड़कर देख रही थी। चर्चा है कि गांव के ही किसी युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेम शंकर को धमकी भी मिल चुकी थी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उनके मिलते ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed