{"_id":"66d0becb230d4b7fcc00516e","slug":"police-reached-pratapgarh-in-search-of-criminals-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-123558-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुल्तानपुर सराफ लूटकांड के बदमाशों की तलाश में प्रतापगढ़ पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुल्तानपुर सराफ लूटकांड के बदमाशों की तलाश में प्रतापगढ़ पहुंची पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद में बुधवार को दिनदहाड़े सराफ से करोड़ों रुपये के जेवर लूटने वाले बदमाशों की तलाश में एसटीएफ प्रयागराज की टीम बृहस्पतिवार को आ धमकी। संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश भी देती रही। प्रयागराज क्राइम ब्रांच की टीम भी डेरा डाले हुए है।
सुल्तानपुर नगर कोतवाली के ठठेरी बाजार मेजरगंज में दिनदहाड़े बदमाशों ने सराफ भारतजी सोनी की दुकान पर धावा बोलकर ढाई करोड़ रुपये के जेवर लूट ले गए थे। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में कोहड़ौर पुलिस सीमा पर घेराबंदी भी की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। इस बीच लखनऊ व प्रयागराज एसटीएफ की टीम प्रतापगढ़ आकर संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ करने के लिए दबिश देती रही।
अमेठी सीमा पर पुलिस नजर रखे हुए है। बदमाशों के हुलिए की तरह दिखने वाले लोगों से पूछताछ की जाती रही। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि चूंकि पहले जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। इसलिए सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
परियावां। नवाबगंज पुलिस ने आलापुर के करीब दुष्कर्म के आरोपी मानिकपुर के रामपुर गढ़ौली निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता संग दुष्कर्म की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रंगदारी भी मांगी गई थी। संवाद
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी रामनारायण शर्मा (70) बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे दवा लेने उमरी फाटक की ओर गए थे। उमरी क्रॉसिंग के करीब लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने उनकी मौत हो गई। मालगाड़ी चालक ने अंतू स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। केबिन मैन रेल लाइन पर शव खोजता रहा लेकिन नहीं पता चला। अंतू स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन काट कर फिर वापस जगेशरगंज की ओर भेजा गया। तब शव रेल लाइन के बीच में पड़ा मिला। करीब एक घंटे तक लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग बाधित रहा। संवाद