{"_id":"5e6e88b58ebc3ea7fa530145","slug":"police-reached-five-people-on-information-of-conversion-pratapgarh-news-ald271076844","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को उठाया
विज्ञापन
कुंडा के ताजपुर धमैया गांव में लगी चंगाई सभा।
- फोटो : PRATAPGARH
धर्मांतरण होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। उधर पुलिस के हिरासत में लेने पर चंगाई सभा में शामिल महिलाएं और पुरुष थाने पहुंच गए। हालांकि बाद में वह लौट गए।
कुंडा के ताजपुर धमैया गांव में राजा गौतम पुत्र राम आसरे के घर पर चंगाई सभा का आयोजन काफी दिन से हो रहा था। रविवार को सभा का आयोजन हुआ तो गांव के कुछ लोगों ने इसाई मिशनरी द्वारा लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कहते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
इसके साथ ही पुलिस को भी धर्मांतरण की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद की स्थिति को देखते हुए राजा गौतम पुत्र रामआसरे निवासी धमैया, मोहित कुमार पुत्र किशनलाल निवासी दीवान का पुरवा महेशगंज, सुरेश कुमार पुत्र संगमलाल रायपुर भरखी, विशेष कुमार पुत्र सुंदरलाल कनावा व आकाश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी फतूहाबाद को थाने उठा लाई।