फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police raid on gambling racket, 11 arrested

जुए की फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, मचा हड़कंप

Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police raid on gambling racket, 11 arrested
पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ से 48 हजार नगद, दो बाइक, एक कार और 13 मोबाइल बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि कोतवाल ने कुछ आरोपियों को छोड़ दिया। जानकारी होने पर एसपी ने फटकार लगाई तो पुलिस आरोपियों को खोजकर फिर लेकर आई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के धर्मराज मंदिर के पास सुबह होते ही जुए की फड़ सज जाती थी। दूरदराज से लोग जुआ खेलने के लिए आते थे। स्थानीय लोग इसका विरोध करते तो वे मारपीट पर आमदा हो जाते थे। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापामारी की। इस दौरान जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ से पुलिस ने 48 हजार 440 रुपये, 13 मोबाइल के साथ एक बाइक और एक कार बरामद की।
विज्ञापन

चर्चा है कि कोतवाल ने ज्यादातर आरोपियों को कोतवाली से छोड़ दिया। मौका पाते ही वे भाग निकले। किसी ने इसकी जानकारी एसपी अभिषेक सिंह को दे दी। खबर मिलते ही उन्होंने कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा। इसके बाद आननफानन में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नगर कोतवाली के टक्करगंज निवासी इमरान पुत्र अख्तर कबाड़ी, हादीगंज निवासी राज मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा, बाबागंज निवासी वैभव जायसवाल पुत्र आदेश कुमार, रजत पैलेस निवासी अयाजुद्दीन पुत्र साइदुद्दीन, सिप्टैन रोड निवासी शैफ पुत्र नियामतउल्ला, टक्करगंज निवासी अलफरान पुत्र लुकमान शेख, पवन पैलेस गली निवासी इरफान पुत्र अबरार, टक्करगंज निवासी दिनेश पुत्र केशवलाल, बाबागंज निवासी रजत केशरवानी पुत्र संतलाल केशरवानी, विवेक नगर निवासी हरिओम जायसवाल पुत्र सतीशचंद्र और बाबागंज निवासी आकाश पुत्र दिनेश गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस के रहमोकरम पर ही सजती है हुए की फड़
पुलिस के रहमोकरम पर ही शहर में जुए की फड़ सजती है। पुलिस अनजान बनी रहती है। चिलबिला, फुलवरिया, कृषि विभाग आफिस के पीछे, मीराभवन, भंगवा समेत दर्जनों स्थानों पर अभी भी जुए की फड़ सज रही है। सुब सात बजे से रात दो से तीन बजे तक जुआ खेलने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है।

नगर कोतवाली के टक्करगंज में पुलिस के छापेमारी में धरे गये जुआ खेलते लोग।

नगर कोतवाली के टक्करगंज में पुलिस के छापेमारी में धरे गये जुआ खेलते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed