फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police picked up two suspects in the case of kidnapping and gang rape of a woman.

Pratapgarh News: महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया

Fri, 26 Apr 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police picked up two suspects in the case of kidnapping and gang rape of a woman.
वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म व जेवरात लूटने वालों की तलाश में पुलिस लगातार हाथ- पैर चला रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर की रहने वाली विवाहिता अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात कंधई थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रिश्तेदारों से उसके पति की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंपती घर जाने के लिए रात करीब एक बजे निकले। रास्ते में रुककर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बोलेरो से पहुंचे तीन लोगों ने पति को धमकाकर भगा दिया। महिला को अगवा कर जेवरात लूटे और कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर सक्रिय हुई दो थानों की पुलिस को वह भोर में मिली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल कराया। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से लेकर कोहड़ौर तक बोलेरो की जांच की जा रही है। सबसे आखिरी में सफेद रंग की बोलेरो कोहड़ौर बाजार में दिखाई दी है। जल्द ही आरोपी हवालात में होंगे।
विज्ञापन




-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र काजीपुर कुसेमर निवासी लवकुश पटेल बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। घर से कुछ दूर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed