फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police on patrol out Of death in accident

गश्त पर निकले दरोगा की एक्सीडेंट में मौत

Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police on patrol out Of death in accident
चीता बाइक लेकर गश्त पर निकले महेशगंज थाने में तैनात दरोगा प्रेम नारायण यादव (59) की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रभारी एसओ राधेश्याम सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सलामी देकर शव परिजनों के हवाले किया। 
विज्ञापन


चंदौली जिले के जलालपुर निवासी प्रेम नारायण यादव सोमवार रात गस्त पर निकले थे। थाने से महज सौ कदम दूर अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर निकल गया। इस बीच राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन


थाने से होमगार्ड और सिपाही भागकर मौके पर पहुंचे।इस बीच प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह घायल दरोगा को जीप से लेकर इलाज के लिए कुंडा अस्पताल भागे। मगर वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जौनपुर में नौकरी कर रहा बड़ा पुत्र रविप्रकाश अपनी पत्नी सुमन के साथ पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन में लाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव, एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा, सीओ सिटी एमपी सलोनिया समेत दूसरे पुलिसकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इसके बाद परिजन शव लेकर इलाहाबाद चले गए। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed