फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police merciful to brother accused of killing sister

बहन की हत्या करने वाले भाई पर पुलिस मेहरबान

Wed, 27 Apr 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police merciful to brother accused of killing sister
Police merciful to brother accused of killing sister
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में बहन की हत्या करने के आरोपी भाई पर पुलिस मेहरबान है। घटना के 36 घंटे बाद भी उसे जेल नहीं भेजा। दो दिन से पुलिस घटना में प्रयुक्त तमंचा खोज रही है। उधर, मंगलवार को परिजनों ने युवती के शव का श्रृंग्वेरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। थाने पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने बहन का कत्ल करने के आरोपी भाई से पूछताछ की।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर की रहने वाली कालिंदी उर्फ गुड़िया की रविवार की रात दो बजे पशुशाला में सोते समय मोबाइल के विवाद में सगे भाई धीरज शुक्ला ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बहन व भाई बीच-बचाव करते रहे मगर, धीरज के सिर पर खून सवार था। उसने पहले गुड़िया का गला दबाया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी धीरज शुक्ला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वह अपने बड़े भाई देवेंद्र उर्फ पप्पू पर हत्या का आरोप लगाता रहा। घटना को सच साबित करने के लिए खून लगे होने की बात भी बताई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने धीरज व उसकी पत्नी कंचन को हिरासत में लेकर थाने भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मृतका की मां विद्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा मनमाफिक तहरीर लिखवाने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजन शव लेकर श्रृंग्वेरपुर घाट पहुंचे। वहां बड़े भाई देवेंद्र ने छोटी बहन गुड़िया की चिता को मुखाग्नि दी। चर्चा है कि आरोपी धीरज शुक्ला की ससुराल का कोई व्यक्ति लखनऊ सचिवालय में तैनात है।

जिसके दबाव में जेठवारा पुलिस काम कर रही है। धीरज व उसकी पत्नी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को दूसरे दिन भी जेल नहीं भेजा। मंगलवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने थाने पहुंचकर आरोपी धीरज से पूछताछ की। एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हो गया है। अभी उससे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed