Pratapgarh Police प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ उतारा था सोनू को मौत के घाट, गिरफ्तार
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन रहाटीकर में 24 जून को ननिहाल में रहने वाले दीपक सिंह उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रायबरेली जिले में फेंका था। मामले में मृतक के चाचा शेष कुमार सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रेमिका समेत दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद कर ली गई है। मृतक का टूटा मोबाइल फोन भी मिला है, जिसमें प्रेमिका के उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमिका समेत दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन रहाटीकर में 24 जून को ननिहाल में रहने वाले दीपक सिंह उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रायबरेली जिले में फेंका था। मामले में मृतक के चाचा शेष कुमार सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच दिन बाद उदयपुर थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक पूरे बसावन की रहने वाली युवती ममता सिंह का गांव के अंकित यादव से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच ममता के पड़ोसी दीपक के हाथ किसी तरह दोनों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लग गया। उसे वायरल करने की धमकी देकर मृतक युवती के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका ने अंकित को यह बात बताई तो उसने सोनू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
पुलिस के मुताबिक ममता ने सोनू को रात में मिलने के लिए उसके घर से कुछ दूरी पर बुलाया। यहां पहले से मौजूद अंकित ने अपने दोस्त रंजीत कोरी के साथ मिलकर पिस्टल से उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को रायबरेली में फेंक दिया। पुलिस ने रामपुर कसिहा के समीप से हत्यारोपी अंकित व रंजीत को दबोच लिया। तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पल्सर बाइक व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हो गई। साजिश में शामिल ममता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।