फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police involved in murder or suicide of a young man who went in love affair

प्रतापगढ़ : प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत के बाद बुधवार की शाम आदित्य सीधे सूरत से उसके ननिहाल पहुंच गया। आदित्य वहां पहुंचा तो प्रेमिका घर में अकेली थी, उसके नाना-नानी कहीं गए थे। प्रेमिका से मिलने पहुंचा आदित्य उसे अपने साथ सूरत ले जाने पर अड़ गया।

विज्ञापन
Police involved in murder or suicide of a young man who went in love affair
Pratapgarh News : आदित्य वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूरत से ननिहाल में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवक का शव प्रेमिका के घर समीप पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन की शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। युवक के परिजनों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रेमी की संदिग्ध मौत को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरुआ अकेलिया निवासी आदित्य वर्मा उर्फ शंकर (22) का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आदित्य कामकाज के सिलसिले में सूरत चला गया। इसके बाद प्रेमिका अपने ननिहाल लीलापुर के डांडी नया का पुरवा में नाना-नानी के पास रहने लगी। 

विज्ञापन

बताया जाता है प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत के बाद बुधवार की शाम आदित्य सीधे सूरत से उसके ननिहाल पहुंच गया। आदित्य वहां पहुंचा तो प्रेमिका घर में अकेली थी, उसके नाना-नानी कहीं गए थे। प्रेमिका से मिलने पहुंचा आदित्य उसे अपने साथ सूरत ले जाने पर अड़ गया। प्रेमिका ने साथ जाने से इन्कार किया तो प्रेमी ने आपा खो दिया और गाली गलौज करने लगा। यह देख प्रेमिका ने घर का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इससे नाराज प्रेमी काफी देर तक गाली गलौज करता रहा। 


अंधेरा होने पर वह कहीं चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव प्रेमिका के घर के समीप पड़ा मिला। युवक का शव देख वहां ग्रामीण जुट गए। सूचना पर सीओ रामसूरत सोनकर व लीलापुर एसओ मौके पर पहुंचे। छानबीन व पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पीएम की रिपोर्ट आई तो उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। चिकित्सकों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

शव के पास मिली शराब व पानी की बोतल
प्रेमिका के ननिहाल में जहां प्रेमी का शव पड़ा था, वहीं पर शराब व पानी की खाली बोतल भी मिली। उसके मुंह से झाग भी निकला था। आशंका जताई गई कि प्रेमिका के साथ जाने से इन्कार करने के बाद आदित्य ने शराब पी। आशंका है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हो गई। मुंह से झाग निकलने के चलते जहरीला पदार्थ निगलने की भी लोगों में चर्चा हो रही है। 


कोर्ट में हुई शादी से खुश नहीं थे प्रेमिका के परिजन
आदित्य का युवती से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन तो नहीं बोले पर ग्रामीणों ने बताया कि उनका प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी युगल के सजातीय होने के बाद भी युवती के परिजन शादी से संतुष्ट नहीं थे। मायूस होकर आदित्य सूरत चला गया और प्रेमिका ननिहाल में रहने लगी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होती थीं। इस बीच प्रेमी युवती को अपने साथ सूरत ले जाने आया तो उसने परिजनों की जानकारी के बिना उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed