फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police gasp in revealing sensational incidents

सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा करने में हांफ रही पुलिस

Wed, 01 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police gasp in revealing sensational incidents
जिले में हत्या व लूट के सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करने में पुलिस हांफ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की पुलिसिंग को चुनौती देते हुए बदमाश लगातार हत्या व लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मातहतों के साथ हर दिन बैठक पर बैठक कर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का पाठ पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही है। लालगंज में छात्र व कंधई में वार्डब्वाय की हत्या हो या फतनपुर में पुलिस पर हमला करने के बाद वाहनों को आग लगाने वाले आरोपी। अपरोधियों तक पुलिस के लंबे हाथ नहीं पहुंच रहे हैं। पुलिस नई घटनाओं में ही उलझी हुई है और पुरानी घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा है। पांच साल के आपराधिक इतिहास वाले बदमाशों के सत्यापन व कार्रवाई के बाद भी जिले में अपराध नहीं थम रहे।
विज्ञापन

छात्र के हत्यारों को खोज पाने में पुलिस नाकाम
लालगंज कोतवाली के पंडित का पुरवा निवासी अमन मिश्रा प्रयागराज में पढ़ता था। लॉकडाउन में वह घर आया था। 17 मई को घर सेे निकल गया। परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन, उसका पता नहीं चला। 19 मई को उसका शव बहलोलपुर जंगल में मिला। हत्यारों ने बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया था। घटना के सवा माह बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों के पूछताछ पर पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वार्डब्वाय की हत्या का दफन है राज
कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा शहर के पुराना माल गोदाम रोड स्थित नर्सिंग होम में वार्डब्वाय के पद पर कार्यरत था। 20 जून की रात वह अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। दूसरे दिन उसका शव जफरापुर मोड़ के पास मिला था। पहले लोगों ने दुर्घटना में मौत समझा। लेकिन, बाद में उसके शरीर में बुलेट फंसी मिली। जिन लोगों पर पुलिस को संदेह था। उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करती रही। दस दिन बाद भी हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लगे। परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने व पुलिस की गाडिय़ा फूंकने वाले नहीं लगे हाथ
फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी में एक जून को महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग में प्रेमी अंबिका प्रसाद पटेल को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी लोग हमलावर हो गए। पुलिस जान बचाकर भागी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के दो वाहनों को फूंक दिया। पुलिस ने युवक को जिंदा जलाने वाले महिला सिपाही के चाचा राममिलन को एक माह बाद भी नहीं खोज सकी। पुलिस वाहन फूंकने वाला शातिर बदमाश संजय पटेल भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष भी बदल दिया। लेकिन, वह घटनास्थल देखने तक नहीं जा सके।
लुटेरों को खोजने में नाकाम है पुलिस
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे राम सहाय निवासी जयशंकर यादव की गांव में ही टाइनी शाखा है। 15 जून को वह दुर्गागंज बाजार स्थित बैंक से रुपये निकालकर टाइनी शाखा जा रहा था। कछरा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। अभी तक पुलिस बदमाशों को खोजने में नाकाम रही।

सीसीटीवी में कैद बदमाश नहीं लगे हाथ
नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी विजय नारायण मिश्र की पत्नी राजेश्वरी देवी 10 जून को घर के बाहर धूल उड़ृने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कर रही थीं। बदमाश उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी में कैद भी हुए लेकिन बीस दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को खोजने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed