फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with the criminals who shot the salesman, three arrested

Pratapgarh News: सेल्समैन को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with the criminals who shot the salesman, three arrested
पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारने वाले बदमाशों से हथिगवां पुलिस की शुक्रवार आधी रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से 25 हजार के इनामी दो बदमाश घायल हो गए। भाग रहे तीसरे बदमाश को घेराबंदी के बाद पुलिस ने दबोच लिया। उपचार के बाद सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली स्थित पेट्रोल पंप पर 16 अगस्त को बाइक में पेट्रोल भराने के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन अमृतलाल सरोज और उसके साथी संजय सरोज को गोली मार दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि हथिगवां एसओ नंदलाल शुक्रवार की आधी रात बछंदामऊ के पास संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे फायरिंग करते हुए भागे।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में भुलसा निवासी 24 वर्षीय जीशान और बछरौली निवासी 26 वर्षीय आजाद के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। भाग रहे साथी भुलसा निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनके पास से तमंचा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पूछताछ में तीनों ने सेल्समैन को गोली मारने की बात स्वीकार कर ली। उनके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में पकड़े गए जीशान पर पहले से हत्या का प्रयास, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज है। आजाद पर दो व अशरफ पर एक मुकदमा दर्ज है। उपचार के बाद सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed