फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with the accused of murder of kiln operator. Three accused arrested, one injured by bullet

Pratapgarh : भट्ठा संचालक की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़. तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Mon, 19 Aug 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

मोनू सिंह (35) पुत्र बच्चा सिंह निवासी ग्राम पर्वतपुर थाना जेठवारा ईंट भट्ठे का संचालन करता था। चार अगस्त को वह अपने ईंट-भट्ठे के कमरे के बरामदे में बैठा था। उसी समय अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Police encounter with the accused of murder of kiln operator. Three accused arrested, one injured by bullet
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज में ईंट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों से सोमवार को धनसारी तिराहा के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों की काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मोनू सिंह (35) पुत्र बच्चा सिंह निवासी ग्राम पर्वतपुर थाना जेठवारा ईंट भट्ठे का संचालन करता था। चार अगस्त को वह अपने ईंट-भट्ठे के कमरे के बरामदे में बैठा था। उसी समय अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 61(2), 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण के लिए कई टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन


रविवार की देर रात एएसपी संजय राय और सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जेठवारा मय हमराह, प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह ने मुखबिर से सूचना मिलने पर बदमाशों को जेठवारा इलाके के धनसारी तिराहा के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनिल पटेल के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर भाग रहे उसके दो अन्य साथियों राजेन्द्र पटेल उर्फ बचौली पुत्र रामदेव रामगंज बाजार थाना जेठवारा प्रतापगढ़ और  विकास पुत्र रामजियावन निवासी पुरे नगीहा पर्वतपुर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ को भी पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से कुल एक अवैध पिस्टल 32 बोर, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक अवैध तमंचा 12 बोर, तीन खोखा कारतूस 32 बोर व एक जिना कारतूस 32 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर और एक सुपर स्पैलेंडर बिना नंबर की बरामद हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed