{"_id":"6835f74c702cdcad290767ed","slug":"police-encounter-with-smugglers-four-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-140578-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस की तस्करों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस की तस्करों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पशु तस्करों और पुलिस के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक तस्कर के पैर में गोली लगी। जबकि तीन तस्करों को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि कंधई के जैतीपुर ऊसर में मंगलवार भोर में प्रतिबंधित मांस और पशु तस्करी करने वाले तस्करों की सूचना पर कंधई पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस से घिरने के बाद तस्कर गिरफ्त में आने से बचने के लिए फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए उनका पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
बाइक से भाग रहे रामपुर कुर्मियान के रहने वाले 38 वर्षीय तस्कर हसमत उल्लाह उर्फ लक्खू के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके भाई मुजीब, कंधई हनुमानगंज निवासी मुस्तकीम उर्फ कल्लू, मुबारकरपुर निवासी अनीश को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा कारतूस, 80 किलो मांस, एक चापड़ लोहे का, चाकू व दो बाइक बरामद हुई।
गोली से घायल तस्कर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीओ ने बताया कि घायल आरोपी हसमत उल्लाह उर्फ लक्खू के ऊपर दो, उसके भाई मुजीब के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं।