फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with robbers, two including history sheeter were shot

दिनदहाड़े लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Tue, 12 Apr 2022 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with robbers, two including history sheeter were shot
कोहडौर थाना क्षेत्र के भागीपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश मुकेश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के भागीपुर तिराहे के पास मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दिनदहाड़े पुलिस व बदमाशों के बीच हो रही फायरिंग देख सनसनी फैल गई। लूट की बाइक छोड़कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़े, जबकि उनका साथी भाग निकला। घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी सतपाल अंतिल ने बदमाशों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर अस्थायी पुलिस चौकी पर मंगलवार दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक पल्सर बाइक पर तीन लोग आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय भी बदमाशों को घेरने के लिए आगे की ओर से पहुंच गए। खुद को घिरते देख बदमाश भागीपुर तिराहे के पास बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। इस दौरान भाग रहे बदमाश लालू सरोज उर्फ सिद्घार्थ सरोज निवासी त्रिलोकपुर थाना पीपरपुर अमेठी व मुकेश कुमार सरोज निवासी लाखीपुर कोहड़ौर के पैर में गोली लग गई। दोनों गिर पड़े। जबकि उनका एक साथी जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग होते देख सनसनी मच गई। घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस की एक टीम भागे बदमाश की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घायल बदमाश हब्बू गैंग के हैं। इन्होंने अमेठी, सुलतानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ समेत दूसरे जनपदों में लूट, डकैती की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इनकी काफी दिनों से तलाश थी। मुकेश हिस्ट्रीशीटर है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर, लूट समेत अन्य संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य जनपदों से सभी के अपराधों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बदमाशों से पूछताछ में उनके कई नए साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देने का एलान किया है।

कोहडौर थाना क्षेत्र के भागीपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश लालू से मेडिकल काले?

कोहडौर थाना क्षेत्र के भागीपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश लालू से मेडिकल काले?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed