फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with robbers, one criminal shot in leg

Pratapgarh News: लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with robbers, one criminal shot in leg
लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की मंगलवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

कुंडा सर्किल में लगातार लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। मंगलवार को कुंडा कोतवाली के पूरे शुक्लन का पुरवा बसवाही की बीसी सखी सुनीता के सेंटर मुसन्नापुर में तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने उनसे लूट का प्रयास करते हुए फायर किया। बीसी सखी के हाथ में छर्रे लगे।
विज्ञापन

सुनीता की दिलेरी से घटना टल गई। लोगों के दौड़ने पर बदमाशों को भागना पड़ा। वहीं बदमाशों ने मानिकपुर के हुलास राय का पुरवा के रहने वाले रमनीक को भी लूटने का प्रयास किया था। वहां से भागने के दौरान कियावां से एक युवती का मोबाइल लूट लिया। एक ही दिन में तीन घटनाओं से नाराज एसपी ने हर हाल में खुलासे के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की धरपकड़ के लिए निकली कुंडा, नवाबगंज व स्वाट टीम ने बदमाशों को सहजनी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख बाइक सवार तीन बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश गिर गया। उसकी पहचान मानिकपुर के लाटतारा के रहने वाले अमन कश्यप के रूप में हुई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अमन ने बताया कि 19 जून को अपने साथी नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां धनऊ का पुरवा निवासी अनुराग मौर्य उर्फ शशांक कुमार, मुरस्सापुर निवासी प्रिंस यादव के साथ मिलकर दिलेरगंज के पास सराफ से सोने चांदी से भरा बैग लूटा था। आभूषण बेचने के बाद रुपये का बंटवारा कर लिया था। अमन के पास से लूट के चार हजार रुपये भी बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश अनुराग व प्रिंस की तलाश में दबिश दी जा रही है।



रेकी करता है नक्कीपुर का अनुराग
पूछताछ में यह भी पता चला कि मानिकपुर के नक्कीपुर का रहने वाला अनुराग मौर्य घटना से पहले रेकी करता है। वह बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्ति की रेकी कर उन लोगों को जानकारी देता है। वह ऐसे लोगों का पीछा भी वह करता है जो रुपये निकालकर बैंक से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed