फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with miscreants who tried to shoot an advocate

Pratapgarh News: अधिवक्ता को गोली मारने की कोशिश करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with miscreants who tried to shoot an advocate
नगर कोतवाली के जोगापुर सैयाबांध में अधिवक्ता सर्वजीत सिंह को गोली मारने की कोशिश करने वाले प्रयागराज के बदमाशों से रविवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो लोग भाग निकलने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि 21 अगस्त की शाम देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी अधिवक्ता सर्वजीत सिंह अपने शहर स्थित आवास जोगापुर सैयाबांध जा रहे थे। रास्ते में पीछा कर पहुंचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायर झोंका लेकिन गोली मिस होने के कारण उनकी जान बच गई। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की आधी रात शहर कोतवाल नीरज कुमार यादव व स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन यादव अपनी टीम के साथ चमरौधा नदी पुल पर बदमाशों की धरपकड़ में लगे थे। तभी जाइलो कार को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने कार छोड़ दिया और पैदल भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के कारण गिर गए। अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल की ओर दो बदमाश भाग निकले। गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा व कारतूस और कार बरामद हुई।

मुठभेड़ में पकड़े गए घायल बदमाश प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र के महमूदाबाद निवासी अमित उर्फ बउवा व कैंट नगर 8 आर्य बाजार तोपखाना निवासी अजीत को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया। अमित उर्फ बउवा व अजीत के खिलाफ प्रयागराज में नकल, छिनैती, जानलेवा हमला समेत चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed