{"_id":"5f42a8888ebc3e411324b8b7","slug":"police-encounter-with-miscreants-shot-in-the-leg-of-one-pratapgarh-news-ald28430977","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
विज्ञापन
कंधई थाने के खीरीवीर घाट पर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ?
- फोटो : PRATAPGARH
शराब की दुकान से लूटपाट कर भागे बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार भोर में खीरीबीर घाट पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस जीप का शीशा चकनाचूर हो गया। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। बदमाशों के पास से शराब की दुकान से लूटे गए रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद हुआ। घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।
कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में देशी शराब की दुकान है। शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे दुकान पर बैठकर सेल्समैन शिवशंकर जायसवाल पुत्र रामकिशन बिक्री के रुपये का मिलान कर रहा था। तभी बाइक से तीन बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन
उनके चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचा सटा दिया। उससे 22 हजार 4 सौ रुपये, दो मोबाइल, दो अंगूठी और बहीखाता लूटकर भाग निकले। लूट की सूचना मिलने पर एसपी अनुराग आर्य ने कंधई व कोहड़ौर पुलिस को लुटेरों की धरपकड़ का निर्देश दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस रातभर कांबिग करती रही। रविवार भोर में कंधई के खीरीबीर पुल के करीब कंधई थानाध्यक्ष विनोद यादव व बदमाशों का आमना-सामना हो गया। पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस वाहन पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
बदमाशों की फायरिंग से पुलिस जीप का शीशा चकनाचूर हो गया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर पैदल ही भागे। पैर में गोली लगने से बदमाश उमेद अली पुत्र शौकत अली निवासी बशीरपुर थाना कंधई गिर पड़ा। जबकि उसके साथी शुभम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी खूझी कला व एक अन्य बदमाश भाग निकला।
पुलिस ने उमेद के पास से 15 हजार 6 सौ रुपये, कागजात, एक मोबाइल, तमंचा, कारतूस के साथ कागजात व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। गोली से घायल उमेद को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उसे डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। कुछ ही देर में सीओ सिटी अभय पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
खुल सकती हैं कई सनसनीखेज घटनाएं
कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज स्थित देशी शराब की दुकान में लूटपाट करने वाले एक बदमाश को सेल्समैन भी पहचान गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खूझीकला के रहने वाले शिवम के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए उमेद ने बताया कि कुछ दिन पहले कोनी में सराफ को लूटने के लिए शिवम ने बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया। उसने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार शिवम के मिलने के बाद कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, फायरिंग
आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। कंधई थाना क्षेत्र के चकमुबारकपुर निवासी मुजीब अहमद के परिवारवालों का आबादी की जमीन पर मकान बना हुआ है। उसके घर से कुछ दूरी पर सईद का परिवार रहता है। जिनका मुजीब से कोई लेना-देना नहीं है। रविवार को मुजीब की आबादी की जमीन पर कब्जा करने के लिए इबरार अहमद दो वकीलों के साथ पहुंचे। उनके साथ मीरनपुर के लोग भी थे। वकीलों के साथ पहुंचे इबरार पक्ष के लोगों ने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध मुजीब पक्ष के लोग करने लगे। जिसे लेकर मारपीट व फायरिंग होने लगी। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

कंधई थाने के खीरीवीर घाट पर पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश।- फोटो : PRATAPGARH