फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police could not catch the killers of farmer Razzaq

Pratapgarh News: किसान रज्जाक के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the killers of farmer Razzaq
क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर में दिनदहाड़े रज्जाक की गोली मारकर हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं घटना के 57 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगे हैं। मृतक रज्जाक के बेटे शाहरूख खान ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

हरिहरपुर सिंधौर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक 19 मई, रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। इस बीच पड़ोसी शाहरूख खान, सोहेल, सलीम उर्फ सल्ले, वाहिद उर्फ सोनू और अब्दुल मजीद खेत के पास पहुंचकर जमीन पर अपना हक जताने लगे। विरोध करने पर पड़ोसी रज्जाक पर हमलावर हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हमलावरों ने रज्जाक पर असलहे से फायर कर दिया। गोली लगने से रज्जाक की मौत हो गई। रविवार की रात करीब आठ बजे शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव देख परिजनों की चीख निकल गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स गांव में लगी रही। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे शव को विवादित जमीन के एक किनारे पर दफनाया गया। पिता की मौत के बाद से परिजन सहमे हुए हैं। बेटे शाहरूख खान ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी सोहेल, सलीम उर्फ सल्ले, वाहिद उर्फ सोनू और अब्दुल मजीद आदि के खिलाफ 302 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का कोरम पूरा कर लिया है। मगर, घटना के 57 घंटे का समय समाप्त हो जाने के बाद भी हत्यारोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दिन-रात दबिश दिए जाने का हवाला दे रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एसओजी टीम भी हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed