फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police chased the workers who reached the helipad to meet the former CM

पूर्व सीएम से मिलने हेलीपैड तक पहुंचे कार्यकर्ताओं को पीटकर पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police chased the workers who reached the helipad to meet the former CM
सदर विधानसभा के मंदाह में सपा की चुनावी जनसभा में कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़ी गयी कुर्सियां। संवा - फोटो : PRATAPGARH

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभाओं में सपाई पूरी तरह बेकाबू दिखे। तीन जगहों पर सपाई हंगामा करते रहे। कुंडा के छवंगा बूढ़ेपुर में आयोजित सभा में अखिलेश के मंच तक पहुंचने के लिए बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और हंगामा करते रहे। पुलिस यहां पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। लोग मंच के करीब पहुंचने के लिए धक्कामुक्की करते रहे।

विज्ञापन



विश्वनाथगंज के सरियापुर में आयोजित सभा में बेकाबू कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ डालीं। कंधई के मंदाह गांव की जनसभा में उत्साहित कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़कर हेलीपैड तक पहुंचे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। प्रयागराज क्षेत्र में पीएम सहित अन्य वीआईपी मूवमेंट की वजह से करीब एक घंटे तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली थी।

विज्ञापन

जेठवारा इलाके के सरियापुर स्थित मैदान से पूर्व सीएम अखिलेश यादव निर्धारित समय से करीब दस मिनट पहले ही कंधई के मंदाह में आयोजित जनसभा के लिए निकले। पूर्व सीएम जैसे ही हेलीपैड की ओर जाने लगे कि उत्साहित भीड़ पुलिस का घेरा तोड़कर हेलीपैड तक पहुंच गई। पुलिस ने फटकार लगाकर सभी को किसी तरह से हटाया।
जनसभास्थल के पास कई कुर्सियां व बैरिकेडिंग भी टूट गई थी।


कंधई के मंदाह गांव की जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश समय से पहले पहुंच गए थे। पूर्व सीएम ने साढ़े चार बजे जनसभा का समापन कर दिया। यहां भी जैसे ही पूर्व सीएम हेलीपैड की ओर पहुंचे तो उत्साहित कार्यकर्ता सेल्फी लेने के लिए हेलीपैड की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने सभी को रोका, जबकि अखिलेश भी सभी का अभिवादन कर दूर रहने का इशारा कर रहे थे।

बावजूद इसके कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कुछ कार्यकर्ताओं को पीटा तो भीड़ हेलीपैड से दूर हो गई। हेलीकॉप्टर के पायलट ने पूर्व सीएम को सूचना देकर बताया कि प्रयागराज क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट की वजह से उड़ान भरने को रोका गया है। इससे करीब एक घंटे तक पूर्व सीएम हेलीपैड के पास टहलकर भीड़ का अभिवादन करते रहे।



उत्साहित कार्यकर्ता पूर्व सीएम को देख हेलीपैड तक आ रहे थे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था। प्रयागराज क्षेत्र में कई वीआईपी उड़ान की सूचना के बाद पूर्व सीएम के हेलीकॉप्टर को करीब एक घंटे तक उड़ने की इजाजत नहीं मिली थी। इरशाद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed