{"_id":"6349bc7e36d7227a267cb69a","slug":"police-caught-two-youths-who-came-to-extort-money-as-secretariat-workers-pratapgarh-news-ald3438864185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालयकर्मी बनकर रुपये ऐंठने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालयकर्मी बनकर रुपये ऐंठने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
Police caught two youths who came to extort money as secretariat workers
सचिवालय से बोल रहा हूं। आपकी एक लाल फाइल चल रही है। इसे रुकवा लो नहीं तो पूरे परिवार को नुकसान उठाना पड़ जाएगा। फाइल रुकवाने के एवज में छह लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो तुम भी मारे जाओगे। इस बात से चकराए पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस से शिकायत की तो फर्जी लोग पकड़े गए। सचिवालय कर्मी बनकर रुपये ऐंठने आए दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जनवामऊ निवासी योगेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। बीते सात अक्तूबर को उनके पास एक व्यक्ति ने सचिवालयकर्मी बनकर फोन किया था। कहा था कि छह लाख रुपये दे दोगे तो जांच रुकवा दी जाएगी। योगेंद्र सिंह ने उन्हें आलापुर पैसा देने के लिए बुलाया था।
शुक्रवार को दो युवक बस से आलापुर पहुंचे। जहां पहले से ही पुलिसकर्मी भी सादे कपड़ों में मौजूद थे। जैसे ही दोनों युवक योगेंद्र के पास पहुंचकर बातचीत करने के बाद रुपये मांगे। वहां लगे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम भीम पटेल निवासी रायबरेली जनपद के सलवन तथा अस्थान निवासी लवलेश पाल बताया। पुलिस दोनों के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।