फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught the third accused of gang rape

Pratapgarh News: सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, चौथे ने किया सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Police caught the third accused of gang rape
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी 19 जुलाई को मोबाइल खरीदने पट्टी बाजार गई थी। शाम होने पर बेलसंडी का रहने वाला वसीम उसे झांसा देकर अपने साथ बाइक से ले गया। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन

22 जुलाई की शाम पुलिस ने वसीम, मकबूल, लालबाबू व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बुलडोजर व राजस्व विभाग का भी सहारा लिया। पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में आरोपी वसीम व मकबूल को पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगने के कारण न्यायिक अभिरक्षा में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी अब्दुल कलाम उर्फ लालबाबू को भी नंदईपुर से पकड़ लिया। जबकि चौथे आरोपी सोनू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में लिए गए हैं। एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।


बेलसंडी में पसरा है सन्नाटा, परिजनों ने साधी चुप्पी
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की बस्ती में सन्नाटा पसरा है। भले ही सभी आरोपी पुलिस के हाथ लग गए हैं। इसके बाद भी बस्ती में रहने वाले लोग खामोश हैं। कई लोग आरोपियों की करतूत से शर्मसार हैं। परिवार के लोगों ने भी चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed