फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught the criminal who opened fire on villagers

Pratapgarh News: ग्रामीणों पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police caught the criminal who opened fire on villagers
लूट के प्रयास के दौरान ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्रा करने पर उसने घटना में शामिल अपने साथियों की कुंडली भी बताई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेजा। पुलिस अब घटना में शामिल सभी बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खैरा पूरेछेमी पंडित का पुरवा गांव में 28 सितंबर को डकैती की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने घेराबंदी देख ग्रामीणों पर गोलियां चलाई थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से उमेश पटेल, रामदीन प्रजापति व सुरेश पटेल घायल हो गए। घायल उमेश के पिता श्रीपाल पटेल ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की सुबह गश्त पर निकली लालगंज पुलिस ने जगन्नाथपुर नहर पुल के करीब एक बदमाश को धर दबोचा। बदमाश की पहचान खैरा पूरेछेमी निवासी वृंदावन मिश्र के रूप में हुई। तलाशी के बाद उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरे छेमी पंडित का पुरवा में ग्रामीणों पर फायरिंग की बात स्वीकार की। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसके साथ घटना में रामपुर बावली निवासी मुस्तफा खान, चिरौंजी का पुरवा बटौली निवासी कमलाकांत उर्फ भुइला, संग्रामगढ़ थान के बबुराईपुर निवासी राजेश उर्फ राजकुमार व अजय उर्फ अन्नू भी शामिल थे। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed