{"_id":"61eb00116b03a74bc5747195","slug":"police-caught-the-contractor-building-a-temporary-bridge-on-the-sai-river-pratapgarh-news-ald3254990126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी पर अस्थायी पुल बना रहे ठेकेदार को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी पर अस्थायी पुल बना रहे ठेकेदार को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

प्रतापगढ़। अमेठी व गोरखपुर खाद कारखानों के लिए भारी मशीनों से लदे सौ पहियों के ट्रक गुजारने के लिए सई नदी पर अस्थायी पुल बनाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछने पर वह पुल निर्माण के लिए अनुमति का आदेश नहीं दिखा पाया।
शहर में बेल्हा देवी मंदिर के पास सई नदी में रेल लाइन के पास पिछले कई दिनों से अस्थायी पुल का निर्माण कराया जा रहा था। शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के आदेश पर जांच करने पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। पुल निर्माण के लिए ठेकेदार के पास कोई अनुमति पत्र नहीं था। पूछने पर वह यह भी नहीं बता पाया कि किसके आदेश पर पुल तैयार किया जा रहा है। बता दें कि लगभग सौ पहिये का एक ट्रक भारी वजन की मशीन लादकर बीस दिन से भुपियामऊ चौराहे के पास खड़ा है। इस ट्रक को गुजारने के लिए ही नदी पर अस्थायी पुल बनाया जा रहा था।
सौ वाहनों से गश्त कर रहे केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान
प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाबलों ने गश्ती दल का गठन किया है। पुलिस ने गश्त के लिए वीआईपी वाहनों को किराये पर लिया है। इससे वाहन मालिकों का सिरदर्द बढ़ गया है।
विज्ञापन
कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, सदर व शहर में गश्त करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान स्थानीय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जनपद में निरीक्षण करने आए एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने जिले में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए गश्त करने पर जोर दिया है। पूरे जिले में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान लगभग 100 वाहनों की मदद से गश्त कर रहे हैं। एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई वीआईपी वाहनों को किराये पर लेने के बाद अब वाहन मालिकों का सिरदर्द बढ़ गया है। चूंकि सहालग की वजह से वीआईपी वाहनों की बुकिंग हुई है। इसके चलते वाहन मालिक परेशान हैं। फिलहाल वीआईपी वाहनों को समय-समय पर वापस भेजने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है।