फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police cantonment becomes Vinayaka village, eight in custody

पुलिस छावनी बना विनैका गांव, आठ हिरासत में

Thu, 10 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police cantonment becomes Vinayaka village, eight in custody
पट्टी। आसपुर देवसरा के ब्लाक प्रमुखपति हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के समर्थन में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा द्वारा जनसभा करने की सूचना पर बुधवार को विनैका गांव पुलिस छावनी बना रहा। तहसील के प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस और पीएसी के जवान गांव में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। गांव के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। गांव की तरफ जा रहे आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख के पति हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के कथित भांजे द्वारा धमकी देने के मामले को लेकर इलाके में माहौल गर्म है। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है। बुधवार को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की ओर से प्रमुख पति पर दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर गांव में धरना-प्रदर्शन और जनसभा की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। सुबह से ही एसडीएम डीपी सिंह, क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा सुनील सिंह फोर्स के साथ विनैका गांव पहुंच गए। गांव के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

गांव की तरफ जा रहे आठ लोगों को पुलिस ने संदिग्ध पाकर हिरासत में ले लिया। दोपहर करीब एक बजे अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का प्रतिनिधिमंडल राजबहादुर यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के साथ जौनपुर के नाभीपुर गांव से होते हुए विनैका गांव पहुंचा। पुलिस ने उन्हें गैंगेस्टर सभापति यादव के आवास से 100 मीटर पहले ही रोक लिया। प्रतिनिधिमंडल सभापति के घर जाने पर अड़ा रहा। नोकझोंक के बाद पुलिस के अधिकारियों ने सभी को लौटा दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राजबहादुर यादव ने कहा कि प्रशासन सभापति के साथ अन्याय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति के आवास पर लगे सीसीटीवी की डीबीआर कब्जे में ली
पट्टी। तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा सभापति यादव के आवास पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की। पुलिस ने इस दौरान उसके आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ले ली। पुलिस डीबीआर के जरिए सभापति यादव के आवास पर होने वाली हलचल तथा आने-जाने वाले लोगों की पहचान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed