{"_id":"5fb8230d8ebc3eefb87e01ba","slug":"police-attached-sabhapati-yadav-s-property-demolished-home-pratapgarh-news-ald2919903124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख के फरार इनामी अपराधी सभापति के घर कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख के फरार इनामी अपराधी सभापति के घर कुर्की
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के विनैका गांव में सभापति यादव के घर पुलिस द्वारा गिराया गया गेट।
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी डेढ़ लाख के फरार इनामी अपराधी और ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने जेसीबी लगाकर उसके घर का मेन गेट ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव एवं उसके सगे भाई सुभाष यादव पर डेढ़-डेढ़ लाख का इनाम घोषित है। सभापति पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर भी लगा है। चार माह पूर्व पट्टी कोतवाली पुलिस से मुजाही बाजार में हुई मुठभेड़ में दर्ज मुकदमे में सभाजीत और उसके भाई सुभाष के फरार होने पर पुलिस प्रशासन ने डेढ़ लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इसी मामले में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर उसके घर कुर्की की कार्रवाई की गई।
शुक्रवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ सभाजीत के घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने भवन का मुख्य द्वार व गेट जेसीबी से गिरा दिया। खिड़की, दरवाजे चारपाई ,अनाज, कुर्सी समेत घरेलू संपत्ति कुर्क कर दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज भी पहुंच गए। दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने इलाके में मुनादी भी कराई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
पट्टी। हर्जामऊ गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हर्जामऊ गांव निवासी कौशल प्रसाद शुक्ला पुत्र श्रीनाथ शुक्ल का अपने परिवार के लोगों से ही जमीन को लेकर विवाद है। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान कौशल प्रसाद शुक्ल व अनुज को चोटें आईं। जबकि दूसरे पक्ष से करुणावती पत्नी हौसला प्रसाद ने अनुज और बालकृष्ण पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसमें कर्णावती व उनकी बेटी सोनिया घायल हो गई।
कैंप लगाकर होगी बकाया वसूली
पट्टी। बिजली विभाग की ओर से 21 से 22 नवंबर तक अलग-अलग बाजारों में शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही बकाया जमा कराया जाएगा। विद्युत उपखंड पट्टी के एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि 21 नवंबर को जेई नन्हेलाल यादव के नेतृत्व में रामगंज, अवर अभियंता रामबदन के नेतृत्व में बरहा, जेई अमित पाल के नेतृत्व में बंधवा, अवर अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में सैफाबाद तथा 22 नवंबर को अमुवाही, करैला, पृथ्वीगंज व अमरगढ़ बाजार में शिविर लगाया जाएगा।
शराब में मिलाकर पी लिया जहर, गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहुपुर निवासी एक युवक ने शुक्रवार को कलहूगंज बाजार में शराब में जहर मिलाकर पी लिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी
पट्टी। कस्बे के एक स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर व बैटरी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित काकादेव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शुभम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी व पंखा समेत हजारों का सामान पार कर दिया। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। कोतवाली पुलिस ने बीबीपुर नहर पुलिया से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर बीवीपुर नहर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी बीबीपुर थाना पट्टी बताया।