{"_id":"5ec420308ebc3e9068718e04","slug":"police-arrested-two-accused-of-murder-sent-to-jail-pratapgarh-news-ald276244294","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
विज्ञापन
Police arrested two accused of murder, sent to jail
- फोटो : PRATAPGARH
अधेड़ की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा गांव में बीती पांच मई को पड़ोसियों की पिटाई से सलीमुद्दीन की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर ने आरोपियों के कहीं भागने के फिराक में पहाड़पुर मोड़ पर बस का इंतजार करने की सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती व उपनिरीक्षक धनन्जय सिंह हमराहियाें के साथ सगरा सुंदरपुर बाजार के पहाड़पुर मोड़ पर घेराबंदी कर हत्या के वांछित चल रहे परवेज व हदीश को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्यारोपियों को लेकर कोतवाली आ गई। यहां पूछताछ के बाद दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को पुलिस की घटना के दिन से ही तलाश थी।