{"_id":"64eb740ecb3788403f0b2df6","slug":"police-arrested-three-animal-smugglers-including-dcm-pratapgarh-news-r-3-1-vns1009-208113-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीसीएम समेत तीन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीसीएम समेत तीन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 27 Aug 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
ठूंसकर लाद गए 13 पशु बरामद, आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सिकरारा के गुलजारगंज नहर पुलिया के पास रविवार को पुलिस ने एक डीसीएम समेत तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पशु तस्कर बेरहमी से एक ही डीसीएम में 13 पशु लादकर ले जा रहे थे।
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में कुछ पशुओं को लादकर ले जा रहे हैं। मुखबिर खास की सूचना पर गुलजारगंज नहर पुलिया पर से डीसीएम कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो उसमें से 10 गाय, दो बछड़ा, एक भैंस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र कुमार यादव निवासी ग्राम डाड़ी थाना मानधाता, बिंदु यादव निवासी ग्राम बेलछा थाना बक्शा, पप्पू यादव निवासी ग्राम सरायलोका थाना बक्शा है। बरामदगी करने वाली टीम में सिकरारा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक विजयी, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, धर्मेंद्र गिरी, विमलेश यादव, अभिमन्यु यादव, चमन चौहान, अंकित सिंह रहे।