{"_id":"63923c1a9c7b436e573caed0","slug":"police-arrested-the-young-man-accused-of-killing-a-friend-pratapgarh-news-ald3478255197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साथी के हत्यारोपी युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साथी के हत्यारोपी युवक को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले युवक की गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने के आरोपी दोस्त को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या को अंजाम देने के बिंदु पर छानबीन कर रही थी।
महेशगंज थाना क्षेत्र के टांडा गांव में बीते सप्ताह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मनीपुर निवासी शिखर तिवारी (22) का शव ग्रामीणों ने देखा था। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृतक के चाचा मनोज कुमार तिवारी ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूरायजहांपुर निवासी सौरभ मिश्र व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शव मिलने के बाद ही पुलिस घटना प्रेम प्रसंग मान कर जांच कर रही थी। पुलिस और परिजनों के मुताबिक शिखर की हत्या उसके दोस्त सौरभ ने की थी। इस बात के पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में नोएडा पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना में शामिल लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सके।