{"_id":"5e751b368ebc3e729f689d92","slug":"police-arrested-the-miscreant-in-the-encounter-pratapgarh-news-ald2715106132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को दबोचा, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को दबोचा, दो साथी फरार
विज्ञापन
crime
पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। लालगंज कोतवाली के अंर्तगत स्थित लीलापुर पुलिस चौकी प्रभारी गुरुवार की रात गश्त पर थे।
गाबी महुआवन गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। सूचना कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर तेलियाही निवासी जीशान पुत्र ताउब अली को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा बरामद हुआ।
गिरफ्त में आए जीशान के मुताबिक उसके साथ गांव के ही रेहान व अवतालिस भी थे, जो अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। मामले में चौकी प्रभारी लीलापुर की तहरीर पर शुक्रवार को तीनों बदमाशाें के खिलाफ पुलिस टीम पर हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि दबोचे गए बदमाश पर दो दिन पहले किशोर की पिटाई के बाद उस पर फायर झोंकने के मामले में गांव के यूसुफ ने केस दर्ज कराया था। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।