फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested nirmal pandey's killer

कांग्रेसी नेता के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

Sun, 20 Jun 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police arrested nirmal pandey's killer
Police arrested nirmal pandey's killer
रखहा। कांग्रेस नेता की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी को कंधई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कंधई थाना क्षेत्र के रठवत निवासी कांग्रेस नेता निर्मल पांडेय (35) की 9 अप्रैल 2021 को रुपये के लेनदेन में हत्या कर दी गई थी। निर्मल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वारी खुर्द निवासी शीतला प्रसाद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के घूरीपुर निवासी धर्मराज उर्फ रुद्र, वारी खुर्द निवासी आदित्य और अभिषेक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी, मगर सभी फरार थे। पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। शुक्रवार की रात कंधई पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी धर्मराज उर्फ रुद्र को फेनहा मोड़ के पास दबोचकर जेल भेज दिया। पुलिस उससे पूछताछ के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

सुलभ की पत्नी का बयान दर्ज, नहीं मिली सरकारी मदद
प्रतापगढ़। टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी का शनिवार को नगर कोतवाल ने बयान दर्ज किया। इसके अलावा चिह्नित किए गए मीडियाकर्मियों से भी पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी। पंचायतनामा में शामिल लोगों का बयान रविवार को पुलिस दर्ज कर सकती है। उधर, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी सरकारी मदद परिवार के सदस्यों को नहीं मिली है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पश्चिमी सहोदरपुर निवासी सुलभ श्रीवास्तव 13 जून की रात लालगंज से लौटते समय नगर कोतवाली के सुखपालनगर स्थित ईंट भट्ठे के पास संदिग्ध हालत में घायल मिले थे। मेडिकल कालेज लाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस हालत में सुलभ मिले थे, उसे देखहर कोई संदेह जता रहा था। उनकी पत्नी रेणुका की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। अभी तक दो चश्मदीद मजदूरों के अलावा शहर के एक पत्रकार का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद डाक्टरों से पूछताछ कर पुलिस जांच का दायरा आगे बढ़ाए हुए है। शनिवार को नगर कोतवाल ने उनकी पत्नी रेणुका का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उनके पति शराब माफिया के खिलाफ कोई खबर चलाने के बाद तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने बताया कि अब उन मीडियाकर्मियों से पूछताछ की जाएगी, जिनसे सुलभ की बातचीत होती रहती थी। चैटिंग के दौरान कई पत्रकार उनकी बातों का समर्थन करते तो कुछ विरोध भी करते थे। ऐसे लोगों से पूछताछ कर आगे की जांच होगी। रविवार को पंचायतनामा में शामिल लोगों का बयान दर्ज करने की तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी सरकारी मदद नहीं मिली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी बच्चों को हर माह दो-दो हजार रुपये की मदद भेजने संग रेणुका को विधवा पेंशन का फार्म भरने के लिए दे आए हैं। फिलहाल सुलभ की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस अभी तक हादसे से आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed