फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested Congressmen going to besiege MP

सांसद का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested Congressmen going to besiege MP
कचहरी के समीप कांग्रेस कार्यालय पर तैनात पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
कृषि कानूनों के विरोध में सांसद आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें तिलक इंटर कालेज में बनी अस्थायी जेल में रखा गया। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र को नगर कोतवाली पुलिस ने दिनभर अपनी हिरासत में रखा। पुलिस की सख्ती से कांग्रेसी प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों का बुधवार को कटरामेदनीगंज स्थित सांसद संगमलाल गुप्ता के आवास पर विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम था। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र को पुलिस ने रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रात करीब एक बजे भारी संख्या में पहुंची फोर्स जबरन उन्हें साथ ले जाने पर अड़ गई, मगर उनकी माता की तबीयत खराब होने पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह उन्हें नगर कोतवाली लाया गया। इधर, शहर में कांग्रेस के जिला महासचिव संतोष तिवारी के नेतृत्व में सांसद आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कटरामेदनीगंज चौराहे से गिरफ्तार कर तिलक इंटर कालेज स्थित अस्थायी जेल में भेज दिया। जहां देर शाम उन्हें रिहा किया गया। गिरफ्तार होने वालों में कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, वेदांत तिवारी, सलीमउल्ला, अजय सिंह, प्रशांत सिंह, नूरबानो, रुबीना ,मो. आफाक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आवास और कचहरी में तैनात रही फोर्स
कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट रही। सांसद आवास, कांग्रेस कार्यालय और कचहरी में भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। हालांकि पुलिस अपने मिशन में कामयाब भी रही।

सांसद आवास प्रदर्शन करने जा रहे कटरा चौराहे से गिरफ्तार कांग्रेसी।

सांसद आवास प्रदर्शन करने जा रहे कटरा चौराहे से गिरफ्तार कांग्रेसी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed