फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrest three people with rapper of liquor

शराब के रैपर के साथ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police arrest three people with rapper of liquor
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH
शराब के रैपर के साथ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

खुद निर्मित कर शराब रैपर लगाकर बेचने की थी तैयारी, मुकदमा लिखकर किया गया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। क्षेत्र में एक बार फिर से स्व निर्मित शराब को बांडेड बनाकर उसे बेचने का कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को इनोवा कार सहित हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में रैपर बरामद हुआ।

कोतवाली पुलिस को रात में करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग एक गाड़ी से देशी शराब के बोतल पर रैपर चिपकाने के लिए लाए हैं। यह लोग स्वयं से ही देशी शराब का निर्माण करते हैं और उस पर रैपर चिपकाकर उसे सरकारी दुकानों पर खपाने का काम करते हैं। पुलिस ने सूचना को संज्ञान में लेते हुए चेकिंग लगाई तो तिलौरी के पास एक इनोवा कार में तीन संदिग्ध लोग मिले। उनकी तलाशी में तो कुछ नहीं मिला लेकिन कार की तलाशी में देशी शराब के विंडीज लाइम के 9506 रैपर एक बोरी में भरे मिल गए। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान कुंडा के तिलौरी मोड़ निवासी प्रियांशू जायसवाल पुत्र धुन्नीलाल व नैनी प्रयागराज निवासी आर्यन जायसवाल पुत्र प्रदीप, सूरज कुमार भारतीय पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने सभी रैपर सील करते हुए एसएसआई सुरेश चौहान की तहरीर पर तीनों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मंगलवार को तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed