{"_id":"602c20908ebc3ee9187e36f5","slug":"police-are-unable-to-understand-where-are-the-illegalities-coming-from-pratapgarh-news-ald299428880","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझ नहीं पा रही पुलिस, कहां से आ रहे अवैध असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझ नहीं पा रही पुलिस, कहां से आ रहे अवैध असलहे
विज्ञापन
बेखौफ अपराधी पुलिस पर दनादन फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को दबोच कर जेल भेज रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस लगातार अवैध असलहे बरामद कर रही है। जनवरी से अब तक जिले में 28 अवैैध असलहे बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन पुलिस एक भी असलहा तस्कर को नहीं पकड़ सकी है।
इस साल की शुरुआत में बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए आभूषण कारोबारियों को अपना निशाना बनाया। असलहे के बल पर डकैती, लूट, हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
बाद में जिले की पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में शामिल अपराधियों को मुठभेड़ और चेकिंग के दौरान असलहों के साथ पकड़ने का दावा किया। रामलीला मैदान और गोड़े गांव में मुठभेड़ के दौरान सराफा मार्केट में डकैती डालने वाले बदमाश पुलिस के हाथ लगे।
विज्ञापन
उनके पास से असलहे भी बरामद हुए। पुलिस रिकार्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो अधिकतर वारदातों का खुलासा करते हुए अपराधियों से मुठभेड़ का दावा किया गया। गनीमत यह रही कि मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए।
पुलिस बदमाशों से पूछताछ के बाद बरामद अवैध हथियारों के बारे में भी जानकारी जुटाती है, मगर खुलासे के बाद असलहा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना भूल जाती है। जिस वजह से असलहा तस्कर बदमाशों तक लगातार हथियार पहुंचा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर असलहों के साथ लोगों की फोटो होती है वायरल
अवैैध असलहे युवाओं के पास भी पहुंच रहे हैं। कई बार रुतबे के चक्कर में युवा अवैध असलहों संग फोटो खिंचवाकर सोशल साइट पर भी अपलोड कर देते हैं। बीते दिनों अंतू इलाके के एक युवक ने असलहे के साथ फोटो वायरल किया था। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आए दिन इस तरह के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
उठ रहे सवाल, आखिर तस्करों को क्यों भूल जाती है पुलिस
असलहे के साथ पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करते हुए उस व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाती है, जो उन्हें हथियार उपलब्ध कराता है। इसके बाद भी उन तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है।
अवैध असलहों के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों से पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव में असलहों का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। असलहा तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी