फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police are scanning CCTV footage to investigate the uproar.

Pratapgarh News: बवाल की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage to investigate the uproar.
शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर सोमवार की शाम बाबागंज में हुए बवाल मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक घटना के 13 फुटेज निकाले गए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ही भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा और पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे के बेटे सपा नेता विनोद दुबे के बीच 2021 से ही रार छिड़ी हुई है। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विनोद दुबे ने बीडीसी सदस्यों की परेड कराई, जहां पूर्व विधायक धीरज से उनका टकराव हो गया। इस पर डीएम ने सभी को कलक्ट्रेट पहुंचने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन

देर शाम शहर के बाबागंज से गुजरे हाइवे पर चाय की दुकान के करीब पूर्व विधायक धीरज ओझा के समर्थकों का विनोद दुबे के साथ डीएम के यहां मौजूद अधिवक्ता जावेद और सपा नेता जावेद अख्तर के भाई हुसाम से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट व पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बवाल में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है। पूर्व विधायक धीरज ओझा के पक्ष से रात में ही पुलिस को तहरीर दी गई थी। जबकि घायल दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर निवासी अधिवक्ता जावेद ने भी पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक पक्ष की तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष की अभी तहरीर नहीं मिली है।



कार में रखे थे दो लाख रुपये, डीएम गेट पर हुई थी कहासुनी
अधिवक्ता हुसाम की कार में दो लाख रुपये भी रखे थे। उनके भाई जावेद अख्तर का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उनके भाई की रिवाल्वर छीन ली। रुपये भी हमलावर ले गए। अभी भी जावेद व हुसाम का उपचार चल रहा है। डीएम कैंप कार्यालय में पूर्व विधायक धीरज से अधिवक्ता जावेद व हुसाम से कहासुनी भी हुई थी।




बवाल देख रुके थे सफारी सवार
सोमवार को बाबागंज में चाय की दुकान पर बवाल के बीच चौक घंटाघर की ओर जा रहे सफारी सवार रुके थे। पुलिस के अनुसार उस कार में आपराधिक किस्म के लोग बैठे थे। मारपीट व पथराव देख कार सवार भाग निकले। छानबीन के दौरान सफारी चांदपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed